उमड़ घुमड़ कर आते बादल,
गरज बरस कर आते बादल,
काले काले भूरे पीले,
कितना हमें डराते बादल।

खुशियों का पैगाम ये बादल,
फ़सलों की तो जान हैं बादल,
लेकिन हद से गुज़र गये तो,
बन जाते हैं काल ये बादल।
गरज बरस कर आते बादल,
काले काले भूरे पीले,
कितना हमें डराते बादल।

खुशियों का पैगाम ये बादल,
फ़सलों की तो जान हैं बादल,
लेकिन हद से गुज़र गये तो,
बन जाते हैं काल ये बादल।
दूर देश से आते बादल,
बारिश को संग लाते बादल,
बच्चों बूढों और बड़ों की,
बारिश को संग लाते बादल,
बच्चों बूढों और बड़ों की,
मस्ती का ही नाम हैं बादल।

लाते हैं संदेशे बादल,
हमें सीख ये देते बादल
बूंद बूंद पानी की भर लो,
जाने कब फ़िर बरसें बादल।
इंद्रधनुष के रंग में सबको,रंग जाते हैं प्यारे बादल,
जीवन के पल पल को रंग लो,
सतरंगे कहते ये बादल।
000
पूनम