कम्प्युटर का युग है आया,
बड़े बड़े बदलाव है लाया,
इसने तो बदली है दुनिया,
अपना रंग है खूब जमाया।
नाना नानी दादा दादी,
को अपनों से दूर भगाया,
परी लोक और परी कथाओं,
से बच्चों को दूर भगाया।
पहले जहां होता था
किताबों का कलेक्शन,
वहां पर अब हरदम रहता,
देखो नेट का कनेक्शन।
अब तो आंखें घूमा करतीं,
कम्प्यूटर मोबाइल पर,
कौन सा कार्टून कहां है आया,
किस चैनल किस टाइम पर।
हर दिशा के ज्ञान का होना,
पंख फ़ैलाओ नीले नभ पर,
पर जमीन से जुड़े ही रहना।
000





